फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शिव भक्तों की कलेक्टर से मांग, कॉरिडोर निर्माण में हाथी दरवाजे को ही बनाया जाए मुख्य द्वार

सार

शिव भक्तों ने दमोह कलेक्टर से मांग की है कि कॉरिडोर निर्माण में हाथी द्वार को ही मुख्य द्वार बनाया जाए। इस पर कलेक्टर ने कहा है कि अभी प्रारंभिक चर्चा चल रही है। आवश्यकता के अनुसार इसमें सुधार किया जाएगा।  
विज्ञापन
कलेक्टर को मांग पत्र सौंपते शिव भक्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में बनने जा रहे कॉरिडोर को लेकर शिव भक्तों ने दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर से मुलाकात की। उनसे मांग की कि कॉरिडोर निर्माण में मंदिर के अति-प्राचीन हाथी दरवाजा में परिवर्तन न किया जाए। उसे ही मुख्य द्वार रखा जाए। 

विज्ञापन


शिव भक्तों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कॉरिडोर निर्माण एजेंसी मंदिर के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण को देखते हुए मंदिर का मुख्य द्वार पीछे बनाने की बात कर रही है। इससे शिवभक्तों में आक्रोश है। शिवभक्तों का कहना है कि हमारा मुख्य द्वार न बदला जाए। सभी की बातें सुनने के बाद कलेक्टर ने कहा कि अभी प्रारंभिक चर्चा चल रही है। इसमें आवश्यकता के अनुसार सुधार किया जाएगा। भक्तों की मंशा के अनुरूप बांदकपुर का विकास, सौंदर्याकरण किया जाएगा। मंदिर के प्रमुख द्वार के सामने कुछ लोगों के दुकान और भवन बने हैं। इसे लेकर शिव भक्तों की एक टोली अतिक्रमण मानकर उसे हटाने के लिए मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन से लगातार मांग कर रही है।

बीते कई सालों से यह मांग चल रही है। आंदोलन भी हो चुके हैं। अब मंदिर कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। मंदिर के द्वार को बदलने की बात की जा रही है। इस वजह से इन शिव भक्तों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ताकि प्राचीन मुख्य द्वार के सामने से ही कॉरिडोर का निर्माण हो, जिसे वह अतिक्रमण मान रहे हैं उसे हटाया जाए। इस दौरान दमोह सहित बांदकपुर से आए शिव भक्तों की मोजूदगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें