फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मोबाइल कंपनी ने 5जी लाइन बिछाने के लिए पाइप लाइन तोड़ दी, तहसीलदार की शिकायत पर वाहन जब्त

सार

मोबाइल कंपनी 5G की लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रही थी। इससे पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने पथरिया तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी को शिकायत की। उन्होंने बिना अनुमति काम कर रहे वाहन को जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन
वाहन जब्त करने की जा रही कार्यवाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में निजी मोबाइल कंपनी एयरटेल द्वारा 5G लाइन बिछाने के कार्य के दौरान नगर परिषद की पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले की शिकायत मिलने पर तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के वाहनों को जब्त कर लिया और खुदाई की अनुमति के कागज मांगे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना पथरिया ले जाया गया। यह घटना पथरिया के वार्ड क्रमांक एक में रजवांस तिराहा के पास हुई, जहां एयरटेल की 5G लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जल सप्लाई बाधित हो गई और जल समस्या उत्पन्न हो गई। पाइपलाइन फूटने के बाद वार्ड वासियों ने इसका विरोध किया, लेकिन पाइपलाइन बिछाने वाले सुपरवाइजर और ठेकेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वार्डवासियों ने तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी को इस संबंध में जानकारी दी। तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और कार्य को रुकवाया। पाइपलाइन बिछाने में उपयोग होने वाले वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना पथरिया में रखा गया।

बिना अनुमति चल रहा था कार्य
जांच में पाया गया कि एयरटेल द्वारा 5G लाइन बिछाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने मौके पर ठेकेदार से बात की और उनसे परमिशन मांगी, लेकिन उनके पास कोई अनुमति नहीं मिली। बिना किसी परमिशन के सड़क किनारे गड्ढे खोदकर मशीनों का उपयोग कर 5G लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने बताया, "पाइपलाइन फूटने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जब मौके पर जाकर देखा तो एयरटेल द्वारा 5G लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर दस्तावेज और परमिशन के कागजात नहीं मिले जो उनसे मांगे गए हैं। इस कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों को जब्त कर थाने में रखा गया है।"
विज्ञापन


ठेकेदार ने एनओसी की राशि जमा नहीं की 
मौके से कंपनी के ठेकेदार चले गए, लेकिन काम करा रहे सुपरवाइजर सीताराम पटेल से मीडियाकर्मियों ने सड़क खुदाई की परमिशन के बारे में बात की तो उनका कहना था कि "कोई परमिशन नहीं है, अब खोद रहे हैं।" पथरिया नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा का कहना है कि कंपनी के ठेकेदार ने एनओसी की राशि जमा नहीं की, इसलिए उन्हें परमिशन नहीं दी गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें