पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
दमोह कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी में पटवारी शिव शंकर पटेल के आवास के सामने एक जुआ फड़ पर रेड मारी। जहां से 10 जुआरियों को लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें-
नशे के विवाद में फंसे डिंडोरी BMO, हाथ में चिलम पकड़े वीडियो वायरल, विभाग ने दिए जांच आदेश
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑफिसर्स कॉलोनी क्षेत्र में एक जुआ फड़ चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में लाखों के दाव लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी कर वहां पर रेड मारी तो मौके से 10 जुआरी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से तीन लाख 93000 नकद, 11 मोबाइल 5 स्कूटी सहित करीब 23 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि दीपावली के मौके पर जिले भर में कई जगह जुआ फड़ संचालित होते हैं। दमोह पुलिस लगातार ऐसे बड़े जुआ फड़ों पर कार्रवाई कर रही है। इसके पहले भी पथरिया, बटियागढ़ और दमोह में कई जगह बड़े जुआ फड़ों पर दबिश देकर लाखों रुपए की जब्ती कर जुआरियों को पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें-
पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज
ऑफिसर्स कॉलोनी में पकड़े गए जुआ फड़ पर 10 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनमें, 11 मोबाइल, पांच स्कूटी, एक कार सहित आरोपी संजय उर्फ संजू पिता वेदप्रकाश चक्रवर्ती (57) निवासी गार्डलाइन दमोह, राजू पिता शंकर लाल राय (35) निवासी गार्डलाइन दमोह, एफाज पिता स्व. बदरुद्दीन खान (41) निवासी पथरिया फाटक हटा रोड, मनीष पिता एनडी अवस्थी (45) निवासी लोको, मनीष पिता मूलचन्द्र जाटव (42) निवासी पथरिया फाटक, अभिषेक पिता महेश सिह ठाकुर (39) निवासी समन्ना, मोनू गोरी पिता महबूब गोरी (40) निवासी धरमपुरा, महेन्द्र पिता रामस्वरूप मिश्रा (54) निवासी बादकपुर, दीपचन्द्र पिता केएल अग्रवाल (50) निवासी विवेकानंद, एसएस पटैल पिता घनश्याम पटैल (60) निवासी मांगज वार्ड 4 दमोह शामिल हैं।