फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: गणेश पंडाल हटाते समय भरभराकर गिरा लोहे का भारी स्ट्रक्चर, तेज आवाज से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Mon, 28 Sep 2026 01:30 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

गणेश उत्सव का पंडाल हटाते समय टेंट का लोहे का भारी स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर गिर गया। तेज आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्ट्रक्चर के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
पंडाल गिरने के बाद सुधार कार्य करते कर्मचारी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बस स्टैंड परिसर में गणेश उत्सव के बाद पंडाल खोलते समय सोमवार देर रात टेंट का लोहे का स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। स्ट्रक्चर गिरने से मौके पर तेज आवाज हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग सहम गए। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में टेंट कर्मचारियों द्वारा गणेश उत्सव के दौरान लगाए गए पंडाल को हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पंडाल का स्ट्रक्चर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया और कुछ ही क्षणों में पूरा ढांचा जमीन पर आ गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

घटना के तुरंत बाद टेंट कर्मचारियों ने आसपास बैरिकेड्स लगाकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। लोगों को स्ट्रक्चर के पास जाने से रोका गया, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के इसकी चपेट में आने की आशंका न रहे। इस दौरान कुछ समय के लिए बस स्टैंड परिसर में आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल: जंगल से निकलकर फिर रिहायशी इलाके के पास पहुंचा भालू, दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके की स्थिति देखने के बाद टेंट कर्मचारियों को पंडाल खोलने का काम सावधानीपूर्वक करने की समझाइश दी। पुलिस की मौजूदगी में आसपास की स्थिति को भी देखा गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि स्ट्रक्चर गिरते समय उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद होता तो गंभीर चोट लग सकती थी। गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद पंडाल हटाने के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें