फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अंतिम संस्कार से लौट रहे ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Sat, 09 Mar 2024 03:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। छह अन्य घायल हुए हैं। उनाक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दमोह में दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव के समीप अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे ऑटो सवार लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया और सभी लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक महिला बेबी बी की मौत हो गई। करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है।

विज्ञापन


मगरोन थाना के खमरिया गांव निवासी अल्ताफ खान ने बताया कि परिवार में गमी होने पर उसकी मां बेबी बी और परिवार के अन्य लोग ऑटो से बनवार गांव गए थे। वहां से वापस लोटते समय गुड़ा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल बेबी पति शरीफ खान, 50 वर्ष, को जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन कुछ ही देर में मौत हो गई। सलमा पति रहीस खान, 23 वर्ष, शरीफ, बबली, शाहीन, प्रेम, दीपू का  इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। मगरोन थाना प्रभारी बृजलाल पटेल और फतेहपुर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार ने घटना के संबंध में जानकारी ली। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शराबी ड्राइवर ऑटो लेकर खंबे में जा घुसा
दमोह के बीएसएनएल ऑफिस के सामने शनिवार सुबह एक ऑटो खंबे से भिड़ गया। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक शराब के नशे में था, जिसने सीधे ही खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घायलों को तत्काल ही जिला अस्पताल रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें