आरोपी फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम ने वेबसाइट पर क्या लिखा।
- फोटो : अमर उजाला
एन जॉन केम की वेबसाइट पर बड़ा दावा
दमोह में सात मरीजों की मौतों का जिम्मेदार माने जाने वाला डॉक्टर एन जॉन कैम जो वेबसाइट चलता था, उस पर कई बड़े दावे किए गए हैं। वेबसाइट के अनुसार उसने एमबीबीएस और एमडी की डिग्री भारत से की है। वहीं, 2001 में सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल लंदन (यूके) से एमआरसीपी (Member, Royal College of Physicians) की डिग्री पूरी की। 2002 में सेंट जॉर्जेस हॉस्पिटल, लंदन में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में ज्वाइन किया और प्रशिक्षण लिया। इसके बाद ब्रिटिश हार्ट एसोसिएशन की सदस्यता मिली और फिर उसे ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में समीक्षा बोर्ड का संपादक नियुक्त किया गया। 2004 में आरएफयूएमएस नॉर्थ शिकागो में डॉ जेफरी बी लैकियर के अंडर में फेलोशिप भी पूरी की। साथ ही अब तक लेफ्ट मेजर, TVDs, ब्रांचिंग, CTO और प्राइमरी एंजियोप्लास्टी समेत 18,000 से अधिक जटिल कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी की हैं।
ये वीडियो भी देखिए...