फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: दमोह की गार्गी अग्रवाल ने जीव विज्ञान में पाया पहला स्थान, फैशन डिजाइन बनने का है सपना; जानें

Tue, 06 May 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Board Result: कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गार्गी अग्रवाल कहती हैं कि वह प्रतिदिन स्कूल टाइम के अलावा घर में 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करती रही। सोशल मीडिया और टेलीविजन से छात्रों को पढ़ाई से दूर कर रही है।
विज्ञापन
गार्गी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के चार छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट में प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान हासिल किया है। जिसमें गार्गी अग्रवाल ने कक्षा बारहवीं में जीव विज्ञान संकाय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार जिला 52वें स्थान पर पहुंचा है। 
विज्ञापन


नव जागृति स्कूल में कक्षा बारहवीं की जीव विज्ञान की छात्रा गार्गी पिता मदन अग्रवाल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। गार्गी ने 484 अंक हासिल किए हैं और अब वह फैशन डिजाइनर बनना चाहती है। अपनी सफलता पर छात्रा ने बताया कि उन्होंने कभी मोबाइल का उपयोग नहीं किया है। सेल्फ स्टडी से ही यह सफलता हासिल की है। पूरा परिवार मेडिकल लाइन में है। इसलिए उन्होंने जीव विज्ञान विषय को चुना था। छात्रा की मां स्मृति ने बताया कि उन्होंने केवल बेटी को पढ़ाई के लिए उससे घर का काम भी नहीं कराया और बेटी ने अपना मुकाम हासिल कर लिया। पूरा परिवार काफी खुश है।

दसवीं कक्षा में दो छात्र टॉप में
इसी कड़ी में कक्षा दसवीं के रिजल्ट में न्यू बुंदेलखंड पब्लिक स्कूल हटा की छात्रा तरन्नुम रंगरेज ने 10वीं में 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। तरन्नुम इस समय कोटा में हैं। बेटी की सफलता के बाद परिजन काफी खुश हैं। तरन्नुम के पिता अंसार खान जनरल स्टोर के संचालक है। जबेरा मॉडल स्कूल के छात्र दिव्यांशु पिता भरत यादव ने 491 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पढ़ें: निमाड़ से प्रदेश की सूची में एक नाम, सरकारी स्कूल के होनहार छात्र ने किसान पिता का बढ़ाया मान; जानें

इंजिनियर बनने का है सपना
एक्सीलेंस स्कूल दमोह के छात्र भानु पिता राजेश ठाकुर ने गणित संकाय में 484 अंक के साथ प्रदेश मेंआठवां स्थान प्राप्त किया है। भानू ने बताया उसके पिता किसान है। अब वह आगे इंजीनियर बनना चाहता है। प्रतिदिन आठ घंटे की पढ़ाई करके उसने यह मुकाम हासिल किया है और अपने पिता के सपने को पूरा किया है। पिता राजेश ने बताया वह असलाना गांव में रहते है वहीं खेती करते हैं। बेटे को दमोह पड़ने भेजा और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। बेटे ने बात मानी आज वह बेटे की सफलता से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


52 प्रतिशत पर आया जिला
कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में दमोह जिला 52 वे नंबर पर आया है। पिछले वर्ष भी जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में सबसे कमजोर था और एक 51 वे नंबर पर था। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने कहा कि परीक्षा परिणाम में कमियों की समीक्षा की जाएगी। त्रुटियों की पहचान कर आगामी वर्षों में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें