फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नशा मुक्ति के लिए मंत्री की कावड़ यात्रा, लोगों को नशा मुक्ति का दिया गया संदेश

Mon, 12 Feb 2024 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह की कावड़ पदयात्रा दमोह जिले की सीमा में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को हथनी गांव के पास रात्रि विश्राम होगा और मंगलवार यह पद यात्रा दमोह होते हुए बुधवार को बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम पहुंचेगी, जहां भोलेनाथ को मां नर्मदा का जल अर्पण किया जाएगा। 
विज्ञापन
नशा मुक्ति के लिए मंत्री की कावड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल इसी समय राहुल सिंह अपने परिवार के साथ नरसिंहपुर में मां नर्मदा घाट बरमान पहुंचते हैं और वहां से अपनी पत्नी के साथ पैदल यात्रा कर बांदकपुर जाते हैं। इस यात्रा का उनका उद्देश्य लोगों को धर्म से जोड़ना और नशा मुक्त करना है। राहुल सिंह ने कहा कि वह इतने सालों से यात्रा कर रहे हैं उनका उद्देश्य लोगों को धर्म के प्रति जोड़ना और इस धार्मिक यात्रा को देखकर लोग उनके साथ शामिल हो और नशा से दूर रहे। उन्होंने कहा कि वह हर साल इस यात्रा को कर रहे हैं और हर साल सैकड़ों लोग उनके इस आह्वान पर नशा छोड़ रहे।

विज्ञापन


लोकसभा टिकट पर कहा, जो पार्टी तय करेगी वह करेंगे
आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की दावेदारी करने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है और पार्टी जो काम उन्हें सौंपेगी वह करेंगे। जब उनसे पूछा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उनकी क्या मंशा है तो उन्होंने कहा जो पार्टी तय करेगी वह करेंगे। जिसे भी पार्टी दमोह लोकसभा से प्रत्याशी बनाएगी उसके साथ वह पूरी ताकत से काम करेंगे। बीते विधानसभा चुनाव में भी सभी ने मिलकर काम किया और इसलिए चारों विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें