फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में एक ही परिवार के तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 10 Apr 2024 02:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में अचानक मौसम बदला और बिजली कड़की। एक ही परिवार के तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी। एक युवक की मौत हुई है और दो महिलाएं घायल हुई हैं।  
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के महगंवा गांव में मंगलवार शाम बारिश से बचने आम के पेड़ के नीचे खड़े एक ही परिवार के तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिले भर में लगातार बेमौसम बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंहगुवांकला गांव निवासी राजेश पिता नन्नू सेन, 27 वर्ष, कुएं पर पानी भरने गया था। उसके घर की दो महिलाएं वर्षा सेन और गीता सेन महुआ बीनने के लिए गई थी। शाम के समय पानी भरकर वापस लौटते समय रिमझिम बारिश होने लगी। इस वजह से राजेश आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसके साथ वर्षा पति पप्पू सेन, 27 वर्ष, गीता पति रोहित सेन, 48 वर्ष, भी आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली इस आम के पेड़ पर गिरी। तीनों लोग धमक के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर वहीं डले रहे। स्थानीय लोगों ने 108 वाहन की मदद से तीनों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राजेश सेन को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं का इलाज शुरू किया। घायल गीता सेन गांव में ही आंगनवाड़ी सहायिका है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें