फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जिला जेल परिसर में भिड़े जेल प्रहरी, बीच बचाव करने आए तीसरे प्रहरी के हाथ में आई चोट

Tue, 26 Dec 2023 03:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह जिला जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी रजनी प्रजापति और विवादों के चलते यहां से भोपाल अटैच किए गए दूसरे जेल प्रहरी रामकुमार शाक्य के बीच जिला जेल परिसर में मंगलवार दोपहर विवाद हो गया। आपसी विवाद बढ़ता देख ड्यूटी पर मौजूद एक जेल प्रहरी बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके हाथ में कोई धारदार हथियार लग गया।
विज्ञापन
दमोह में भिड़े जेल प्रहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल परिसर में दो जेल प्रहरी भिड़ गए, इन दोनों को बचाने आए तीसरे प्रहरी के हाथ में चोट लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जेल प्रहरी प्रीतम लाल ने बताया कि महिला जेल प्रहरी और एक दमोह का पूर्व जेल प्रहरी दोनों आपस में लड़ रहे थे। कुल तीन लोग वहां थे।

विज्ञापन


उनके बीच आपस में मारपीट चल रही थी। मैंने बीच बचाव किया तो कोई अज्ञात चीज मेरे हाथ में लग गई, जिससे खून निकलने लगा। मेरे साथी लोग मुझे जिला अस्पताल लेकर आए। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था मुझे नहीं मालूम। वहीं मारपीट में शामिल भोपाल अटैच दमोह के पूर्व जेल प्रहरी रामकुमार शाक्य का कहना है कि जिला जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी रजनी प्रजापति के खिलाफ मैंने कोर्ट में शिकायत की थी जो सही निकली थी। आज जैसे ही मैं जिला जेल पहुंचा वह अपने पति को लेकर पहुंच गई और उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मेरी राइफल और कारतूस छीन लिए।

एसपी के यहां दिया आवेदन
महिला जेल प्रहरी रजनी प्रजापति का कहना है कि आज सुबह वह अपने पति के साथ ड्यूटी पर जेल पहुंची, जहां प्रहरी रामकुमार पति से विवाद करने लगा और मेरे साथ मारपीट कर दी। मेरे पति दूसरे राज्य में नौकरी करते है और यह प्रहरी मुझे धमकी देता है। मेरी शिकायत भी उसके द्वारा की गई थी, लेकिन जांच में कुछ नही निकला। उन्होंने बताया कि कलेक्टर, एसपी के यहां आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज पति से विवाद करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन


जेल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं
वहीं इस विवाद को लेकर जिला जेल के जेलर सीएल प्रजापति का कहना है कि इस विवाद का जिला जेल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। यह उनका आपसी विवाद होगा किस बात पर उनके बीच विवाद हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए है और एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। जेल के सीसीटीवी फुटेज लिए जायेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें