फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में पारा 42 डिग्री पार, फिर हुई बारिश ने दी राहत, किसानों की कटी फसल भीगी

सार

दमोह में पारा शुक्रवार को 42 डिग्री के पार चला गया। इसके बाद बारिश हुई, जिसने धूप से तो राहत दी लेकिन खेतों में पड़ी कटी फसल उसमें भीग गई। 
विज्ञापन
दमोह में खेतों में पड़ी फसल गीली हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के महीने में दमोह जिले के तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है और आसमान से आग बरस रही है। आम तौर पर ऐसा तापमान मई के महीने में दर्ज होता है। शुक्रवार शाम को अचानक से मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दमोह के तेंदूखेड़ा और पथरिया में शाम को बारिश होने लगी जिससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई और किसानों की कटी फसल भीग गई। मौसम विभाग ने सागर संभाग में बारिश का अनुमान जताया है। शुक्रवार को पानी भी बरस गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


आसमान से बरस रही आफत
मार्च का महीना खत्म होने वाला है और पूरे प्रदेश में गर्मी शुरू हो गई है। बुंदेलखंड के दमोह में तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर होते ही आसमान से आफत बरसने लगती है। सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान 41 डिग्री था। तेज गर्मी होने से लोग बीमार भी हो रहे हैं। इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम को मौसम में परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। तेंदूखेड़ा ब्लाक में करीब आधे घंटे बारिश हुई और पथरिया में रिमझिम बारिश होती रही। इससे किसानों के खेत के रखी कटी फसल भीग गई। दमोह और हटा में बादल छाये रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें