फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शिकार से पहले शिकारी धराए, जंगल से बंदूक और कारतूस सहित गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 06 May 2025 09:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह वन विभाग के सर्किल घाट पिपरिया इलाके में आने वाले मडिया गांव के जंगल में दो लोग रविवार की रात जंगली सूअर का शिकार करने पहुंचे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
पकड़े गए शिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह वन विभाग के सर्किल घाट पिपरिया इलाके में आने वाले मडिया गांव के जंगल में दो लोग रविवार की रात जंगली सूअर का शिकार करने पहुंचे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सोमवार शाम को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से 12 बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और शिकार करने वाला फंदा मिला है।

विज्ञापन


दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने दी जानकारी

दमोह के रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि रविवार की रात उन्हें सूचना मिली कि दो शिकारी मडिया गांव के जंगल में घुसे हैं। यह इलाका सर्किल घाट पिपरिया के अंतर्गत आता है। उन्होंने तुरंत घाट पिपरिया के वनपाल प्रमोद रावत को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दोनों शिकारियों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों की पहचान मडिया गांव के सुदामा रैकवार और नोहटा के प्रवीण नायक के रूप में हुई। ये लोग जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में आए थे, लेकिन शिकार करने से पहले ही पकड़े गए। इनके पास से 312 बोर की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी और शिकार के लिए इस्तेमाल होने वाला फंदा बरामद हुआ है।

जंगली सुअर का शिकार करने के लिए आए थे जंगल

आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने माना कि वे जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। लेकिन शिकार करने से पहले ही वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सोमवार शाम को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर रमाई भस्म, आकर्षक स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल

रेंजर ने बताया कि इन शिकारियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, शायद ये पहली बार शिकार करने आए थे। जानकारी के लिए बता दें कि घाट पिपरिया का जंगल जिले का सबसे बड़ा जंगल है। यहीं से दमोह-कटनी स्टेट हाइवे गुजरता है और इस जंगल में बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ हैं। यहां जंगली सूअर भी बहुत ज्यादा हैं और पहले भी कई बार शिकारी यहां पकड़े जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें