माला पहनाते भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
कांग्रेसियों के द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह आगमन के बाद भाजपा की सदस्यता लेने की होड़ मची है। क्योंकि विकसित भारत में युवाओं का भविष्य निहित है, इसलिए वह भाजपा से जुड़ रहे हैं।
दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवाओं ने जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी युवाओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष दुबे, शशांक मिश्रा, मयंक दुबे, आदि युवा रहे। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हो रहा है।
साथ ही युवाओं के लिए नवीन उद्योग और व्यवसाय के लिए भी योजनाएं संचालित है। भाजपा सरकार के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत संकल्प अभियान से प्रभावित होकर युवा भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। विकसित भारत में ही युवाओं का सुनहरा भविष्य निहित है। इसके पहले कांग्रेस की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे ने अपने पति के साथ भाजपा का दामन थामा था और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रंजिता पटेल ने अपने पति गौरभ पटेल के साथ भोपाल में भाजपा की सदस्यता ली थी।