फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर अश्लील बातें करने का आरोप, पुलिस ने जांच की शुरू

Tue, 30 Jan 2024 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक  में संचालित मध्यांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित सक्सेना पर कोठा गांव निवासी बैंक सखी ने अश्लील बातें करने के आरोप लगाए हैं, साथ ही पुलिस में भी शिकायत की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
शाखा प्रबंधक पर अश्लील बातें करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक सखी ने बताया कि मैनेजर शराब के नशे में रहते हैं और जब भी मैनेजर के पास काम लेकर जाते हैं वो उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज और अश्लील शब्द कहता है। कई दिनों से परेशान कर रहे थे, इसलिए आज पुलिस में शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो मध्यांचल ग्रामीण बैंक की बैंकिंग सेवा को घर-घर पहुंचने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन


प्रबंधक की तलाश के लिए पुलिस को भेजा
महिला का कहना है कि जब वो कुछ महिलाओं को लेकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंची, तो वो नशे की हालत में थे। उन्होंने महिलाओं से अभद्रता गाली-गलौज की, अश्लील शब्द तक कहे। जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार का कहना है कि महिला कि शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए शाखा प्रबंधक की तलाश के लिए पुलिस को भेजा गया था, लेकिन शाखा प्रबंधक बैंक में नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है और उनके बयान भी दर्ज किए जायेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें