फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पूर्व जनपद सीईओ पर छेड़खानी का आरोप, दुकान पर महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 25 Aug 2023 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रिटायर्ड जनपद सीईओ मानसिंह ठाकुर व उनके पुत्र मयंक ठाकुर मानस भवन कॉम्प्लेक्स में राधारानी साड़ी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करते हैं। यहीं काम करने वाली महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस थाने ले आई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के मानस भवन में साड़ी की दुकान का संचालन करने वाले दमोह व पटेरा में पदस्थ रहे रिटायर्ड जनपद सीईओ पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड जनपद सीईओ मानसिंह ठाकुर व उनके पुत्र मयंक ठाकुर मानस भवन कॉम्प्लेक्स में राधारानी साड़ी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने दुकान पर कार्य करने के लिए एक युवती को काम पर रखा था। युवती का आरोप है कि दुकान पर कार्य करते हुए आरोपी उसे जबरदस्ती और गलत ढंग से छूता था और अश्लील बात करता था।  उसके द्वारा मुझे पायल भी दी गई।

आरोप यह भी है कि आरोपी युवती को अपने साथ कहीं ले जाना चाहता था और उसे घर में कुछ भी ना बताने के लिए कहता था। युवती के साथ आई महिला का कहना था कि युवती डर के मारे कुछ भी नहीं बता रही थी और रो रही थी और जब मैंने उससे पूछा तो मुझे उसके द्वारा मामले की जानकारी दी गई। गुरुवार शाम युवती अपने भाई व अन्य युवती के साथ दुकान पहुंची और विरोध जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट की स्थिति बन गई। इसके चलते मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी। हंगामे के हालात देखते हुए युवती व उसके साथ आए लोग कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व जनपद सीईओ मानसिंह का कहना है कि युवती उनकी दुकान पर कार्य करने के लिए आई थी और उसके द्वारा मुझसे पहले दिन दुपट्टा मांगा गया और उसके बाद पायल मांगी गई जो मैंने दे दी। वहीं इसके बाद युवती मुझसे मोबाइल दिलाए जाने की मांग करती रही और मोबाइल के पैसे उसकी सैलेरी से काटने के लिए कहने लगी। जब इस तरह की मांग को अस्वीकार किया गया तो वह काम  छोड़कर चली गई। दो दिन बाद उसने दुकान पर आकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट का प्रयास किया। उनके पुत्र मंयक के अनुसार दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिससे हकीकत सामने आ जाएगी।

कोतवाली एसआई श्याम बेन का कहना है कि मामले में शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई है और बयानों  को दर्ज कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें