फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बिना नंबर की स्कॉर्पियो में हो रही थी सागौन की तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा, आरोपी वाहन छोड़कर फरार

सार

झलोन रेंजर सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ा है। उसमें सागोन की अवेध लकड़ी भरी थी, जिसे जब्त किया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा जब्त किया गया वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले जिले के झलोन रेंज के वन अमले ने बुधवार रात बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन से सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। सागौन की बड़ी-बड़ी सिल्ली को वाहन में रखकर ले जा रहे थे, लेकिन वन विभाग ने पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


झलोन रेंजर सतीश कुमार को मुखबिर से सुचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन गांव के जंगलों में घुसा है। वह निश्चित रूप से सागौन की चोरी करने आया है। जानकारी लगते ही रेंजर ने मामले से डीएफओ एमएस उईके और तेंदूखेड़ा उपवन मंडल अधिकारी प्रतीक दुबे को सूचित किया। उच्च अधिकारियो के निर्देश मिलने के बाद झलोन रेंजर ने घेराबंदी करके वाहन को पकड़ा लेकिन वन अमले को देखकर आरोपी चालू गाड़ी छोड़ जंगली मार्ग से फरार हो गए। 

बीटगार्ड की है मिलीभगत 
डुकरसता बीट से यह वाहन सागौन का भारी भरकरम पेड़ काटकर ला रहा था, लेकिन जैसे ही जंगल से यह वाहन निकला, वन अमले ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। झलोन रेंज की बीट डुकरसता में बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ लगे हैं। यहां कई दिनों से सागौन के पेड़ कटाई की जानकारी मिल रही थी। जो वाहन वन विभाग ने पकड़ा है उसमें यहां पदस्थ बीट गार्ड की मिलीभगत है और उन्हीं के इशारे पर अवैध लकड़ी की कटाई का कार्य चल रहा है। झलोन रेंजर सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी। उसके बाद घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ा गया है। अवैध सागौन की लकड़ी भरी हुई थी जिसे जब्त किया गया है। लकड़ी की कीमत 75 हजार रुपये आंकी गई है। वाहन में नंबर प्लेट नहीं थी। केवल चालक की सीट थी। बाकी लकड़ी भरी थी। वाहन में ही आरा मशीन मिली है। वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें