फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घूघस गांव में अजगरों की दहशत, पुलिया के नीचे 6 सांपों को पकड़ने पहुंचा वन अमला

Sun, 07 Apr 2024 11:51 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बटियागढ़ ब्लाक के हटा बटियागढ़ मार्ग में घूघस गांव के पास एक पुलिया में ग्रामीणों ने अजगर सांप को देखा जो फुफकार रहे थे। पास जाकर देखा तो तीन अजगर सांप दिखाई दिए। हालांकि, यहां छह सांप बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिया के समीप अजगर सांप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के घुघस गांव में अजगर सांपों की दहसहत है। यहां एक पुलिया के नीचे अजगर सांप देखने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए है हैं। एक साथ छह अजगर होने की सूचना पर पहुंचे वन अमले ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर इन्हें पकड़ने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन


बटियागढ़ ब्लाक के हटा बटियागढ़ मार्ग में घूघस गांव के पास एक पुलिया में ग्रामीणों ने अजगर सांप को देखा जो फुफकार रहे थे। पास जाकर देखा तो तीन अजगर सांप दिखाई दिए। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए, क्योंकि यह मुख्य मार्ग है जहां से पूरे दिन लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों में हड़कंप मचा तो वनविभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अजगर सांप के होने की जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम मौके पर लग गया।

बताया जा रहा है कि इस पुलिया के नीचे करीब 6 अजगर सांप हैं जो काफी दिनों से यहां रह रहे। उनकी लंबाई काफी अधिक है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां उनका निवास है।  गर्मी अधिक होने के कारण यह बाहर निकल आए, जिससे लोगों की तीन अजगर सांपों पर नजर पड़ गई। बतियागढ़ और हटा से पहुंचे वन कर्मी अजगर को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाए और ग्रामीणों में दहशत खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें