फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नौतपा खत्म होने के बाद भी आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Thu, 06 Jun 2024 10:12 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
विज्ञापन
धूप में सिर को ढककर जाती युवतियां
विज्ञापन
दमोह में नौतपा खत्म होने के बावजूद भी मौसम में ठंडक नहीं आ रही और आसमान से लगातार आग बरस रही है, क्योंकि बारिश नहीं हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पूरे दिन गर्म हवाओं के चलने के साथ ही तेज धूप निकल रही है, जिससे भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे हैं। चार दिन पहले नौतपा खत्म हुए थे उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि अब बारिश हो जाएगी जिससे तापमान में गिरावट होने के साथ ही मौसम में भी ठंडक हो जाएगी, लेकिन अभी भी बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं दिखाई दे रहा है। आसमान में बादल भी नहीं छा रहे हैं जिससे उमस और गर्मी अपने शबाब पर है और लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कब बारिश हो जाए।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया और दोपहर में इसका नजारा भी सड़कों पर देखने मिला। जब शहर के कई प्रमुख चौराहे सुनसान दिखाई दे रहे थे। सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही इस बात का एहसास होने लगा था कि तापमान में बढ़ोतरी होगी और जैसे-जैसे धूप निकलती जा रही थी उमस भी बढ़ते जा रही थी और दोपहर के बाद जब गर्म हवाओं के चलने का क्रम शुरू हुआ तो और अधिक गर्मी लगने लगी।
विज्ञापन


गर्मी से लोग मौसमी बीमारी का शिकार भी हो रहे हैं स्थिति यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में क्षमता से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त के मरीज होते हैं और अस्पताल के सभी वार्ड इस समय फुल चल रहे हैं। डॉक्टर भी गर्मी को देखते हुए बचाव की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर के बताए अनुसार ऐसे मौसम अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। धूप में निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें