फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: तीर्थ यात्रियों पर आतंकवादी हमले के विरोध में जलाया आतंकवाद का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Wed, 12 Jun 2024 06:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: दमोह में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वैष्णो देवी जा रही हिन्दू तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को घंटाघर पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन
पुतला दहन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वैष्णो देवी जा रही हिन्दू तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को घंटाघर पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मोहित जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया की जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। जिसमें 10 निर्दोष तीर्थयात्री मारे गए थे। इस क्रूरतम घटना से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू काश्मीर लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने के बाद एक आशा की उम्मीद जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश की नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। इसलिए बजरंग दल मारे गए हिंदू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें