फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: सीतानगर डेम में नहाने गए युवक गहरे पानी में डूबे, SDERF ने निकाला एक का शव, दूसरे की तलाश अब भी जारी

Mon, 21 Sep 2026 09:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सीतानगर डेम में नहाते समय डूबे दो युवकों में से एक का शव सोमवार सुबह करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद बरामद कर लिया गया। SDERF की टीम ने मोटर बोट से शव बाहर निकाला। दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। 
विज्ञापन
शव को निकालती एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर सिंचाई परियोजना डेम में रविवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक का शव सोमवार सुबह करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। SDERF की टीम ने मोटर बोट की मदद से लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव पानी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे युवक सीतानगर निवासी दिनेश पटेल की तलाश अभी जारी है, जिसका शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीतानगर निवासी दिनेश पटेल, पिता रामा पटेल, अपने रिश्तेदार लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल के साथ रविवार दोपहर सीतानगर डेम पर नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे पानी की गहराई में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कपड़े भी मौके से बरामद किए गए।

युवकों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद दमोह से SDERF की टीम को बुलाया गया। प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के निर्देशन में टीम ने मोटर बोट की मदद से डेम में तलाशी अभियान शुरू किया गया। रविवार देर शाम तक टीम ने पानी में काफी तलाश की, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर: जहरीली शराब कांड में एसपी का तगड़ा एक्शन, 40 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, थाने और चौकी का पूरा अमला बदला

अंधेरा बढ़ने और रेस्क्यू में कठिनाई के चलते रविवार रात बचाव अभियान रोक दिया गया। टीम ने सोमवार सुबह दोबारा तलाशी शुरू करने की तैयारी की। करीब तीन घंटे तक मोटर बोट की मदद से डेम और आसपास के हिस्से में तलाश की गई। सुबह करीब 11 बजे टीम को लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव कुटरी घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर मढकोलेश्वर संगम घाट के पास मिला। टीम ने शव को मोटर बोट की मदद से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फूटेराकला चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि सीतानगर डेम में नहाने के दौरान दो युवक डूबे थे। इनमें से लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सीतानगर निवासी दिनेश पटेल की तलाश अभी जारी है। SDERF और पुलिस की टीम दूसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें