फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जबलपुर से सागर जा रही बस में पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक, मामला दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 05:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जैसे ही बस तेंदूखेड़ा पहुंची पुलिस ने बस में युवक की तलाश शुरू कर दी। उसे किसी प्रकार का शक न हो इसलिए किसी यात्री से भी कोई चर्चा नहीं की, क्योंकि पिस्टल लोड थी। यह भी हो सकता था पुलिस जैसे ही उसे पकड़े वह गोली चला दे। इसलिए एहतियात बरतते हुए बस के अंदर से युवक को पकड़कर नीचे लाया गया।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर से सागर की ओर जा रही यात्री बस में एक युवक को तेंदूखेड़ा पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार दोपहर की है आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैसे ही यात्रियों के सामने युवक को लोड पिस्टल के साथ पकड़ा वह दहशत में आ गए।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा पुलिस को सुचना मिली की एक युवक जबलपुर से सागर जाने वाली यात्री बस में बैठा है। सूचना मिली थी कि उसके पास पिस्टल है, जो कारतूस से लोड है। बस कुछ ही देर में तेंदूखेड़ा पहुंचने वाली है। जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा पुलिस बस स्टैंड पर पहुंच गई। जैसे ही बस तेंदूखेड़ा पहुंची पुलिस ने बस में युवक की तलाश शुरू कर दी। उसे किसी प्रकार का शक न हो इसलिए किसी यात्री से भी कोई चर्चा नहीं की, क्योंकि पिस्टल लोड थी। यह भी हो सकता था पुलिस जैसे ही उसे पकड़े वह गोली चला दे। इसलिए एहतियात बरतते हुए बस के अंदर से युवक को पकड़कर नीचे लाया गया।
उसकी तलाशी ली तो पिस्टल और चार कारतूस मिले, जिन्हें जब्त किया गया है।

तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया सूचना मिली की आरोपी अजय पिता हल्ले बेन निवासी जबलपुर पिस्टल और कारतूस के साथ सागर जाने वाली बस में बैठा है। बस स्टैंड पहुंचते ही उसे पकड़ा और अवैध हथियार जब्त किया। आरोपी पर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें