फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सागर मार्ग टोल प्लाजा पर बदमाशों ने मारपीट कर की तोड़फोड़, घटना में जुड़ा पूर्व मंत्री भार्गव नाम

Sat, 31 Aug 2024 05:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

टोल मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया कि कर्मचारी का फोन आया कि गढ़ाकोटा से कुछ लोग दो गाड़ियों में टोल पर आए हैं और मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने डंडे से तोड़फोड़ की है। घटना में एक कर्मचारी को अधिक चोट आई है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह सागर स्टेट हाईवे पर कोरासा गांव के समीप संचालित टोल नाके पर तोड़फोड़ का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। गढ़ाकोटा से आए कार सवार बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर टोल बूथ, कंप्यूटर और अन्य सामग्री को तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। टोल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद देहात थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटनाक्रम गुरुवार शाम का है।
विज्ञापन


टोल मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे कर्मचारी का फोन आया कि गढ़ाकोटा से कुछ लोग दो गाड़ियों में टोल पर आए हैं और मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने डंडे से तोड़फोड़ की, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस के आने तक आरोपी भाग निकले। इस घटना में एक कर्मचारी को अधिक चोट आई है। देहात थाना टीआई आरएस बागरी ने बताया कि टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले चार लोगों की पहचान हुई है। इस घटना में सोनू यादव, सत्यम यादव, लकी प्रजापति और मुन्ना यादव पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

रामबाई ने मामले में पूर्व मंत्री भार्गव नाम जोड़ा
वहीं, शुक्रवार को टोल नाका पहुंची पथरिया विधानसभा की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने कहा कि टोल कर्मी राम सिंह ठाकुर ज्यादा घायल हुआ है। वह मेरे परिवार का सदस्य है। जब मैं उसे देखने गई थी तो उसने बताया कि टोल कंपनी का संचालन करने वाले लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के नाम का उपयोग किया था। यहां यह खबर फैलाई थी कि यह टोल कंपनी पूर्व मंत्री के द्वारा संचालित है। शायद इसी बात की जानकारी जब पूर्व मंत्री भार्गव को हुई, तो शायद उन्होंने टोल कंपनी के संचालक को सबक सिखाने के लिए पिटाई करवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें