फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: करवाचौथ पर बहाया पत्नी का खून! बस स्टैंड पर महिला पर चाकू से हमला, शंका में पति को लिया हिरासत में

Mon, 21 Oct 2024 08:24 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के बस स्टैंड पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में प्रारंभिक पूछताछ में पति को हिरासत में लिया है। वहीं पति का कहना है कि दो लोगों ने हमला किया था, उन्हीं के चाकू से पत्नी की मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस साथ में महिला का पति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड पर रविवार रात 8 बजे एक महिला पर चाकू से हमला होने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हत्या का आरोप उसके पति पर लग रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पति का कहना है कि दो युवकों ने उसकी पत्नी को चाकू मारा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फुटेरा वार्ड दो निवासी गीता ठाकुर (31) और उसके पति राजा ठाकुर के बीच रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और इसी दौरान बस स्टैंड पर राजा ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, साथ में पति भी था। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति राजा ठाकुर का कहना है वह बस ड्राइवर है उसकी पत्नी उसे बस स्टैंड लेने आई थी। जहां डब्बू रैकवार और रज्जू रजक ने उसकी पत्नी को चाकू मारे हैं। घटनाक्रम क्यों और कैसे हुआ है इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

वहीं बस स्टैंड पर मौजूद एक बच्चे का कहना है कि राजा ठाकुर उसकी बस चलाता है। पत्नी गीता और राजा दोनों बैठे हुए थे तभी दो लोग आए जिससे राजा का विवाद होने लगा और इसी बीच राजा ने चाकू निकाल कर अपनी पत्नी को मार दिया। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी पति का कहना है कि कोई दो लोग थे जिन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की है, लेकिन बाकी लोग पति पर आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस घटना स्थल भी पहुंची जहां चाकू पड़ा मिला है। महिला के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाकर पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

जानकारी लेती पुलिस साथ में महिला का पति

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें