फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पत्नी ने खरीदा नया एंड्रॉयड मोबाइल, गुस्से में पति लगाने लगा फांसी; पुलिस ने समय पर पहुंचकर बचाया

Sun, 22 Dec 2024 03:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के सागर नाका इलाके में पत्नी द्वारा नया मोबाइल खरीदने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बेटे और पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने समय पर पहुंचकर उसे बचा लिया। पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
पति का चल रहा इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका इलाके में रविवार को एक महिला द्वारा नया मोबाइल खरीदने पर उसके पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया। पत्नी रेखा नामदेव ने बताया कि उन्होंने 10,000 रुपये का नया एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा था, जिससे उनके पति प्रदीप नाराज थे। सुबह से दोनों के बीच इसी बात पर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


रेखा के अनुसार, प्रदीप स्थाई रूप से कोई काम नहीं करते और पहले भी उनके दो मोबाइल तोड़ चुके हैं। वह खुद मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती हैं। रविवार को विवाद के बाद रेखा काम पर चली गईं। घर पर उनका बेटा मौजूद था, जिसने देखा कि प्रदीप ने गुस्से में फांसी लगाने का प्रयास किया। उसने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

सागर नाका पुलिस समय पर पहुंचकर प्रदीप को फंदे से बाहर निकालने में सफल रही। रेखा भी तुरंत घर लौटीं और अपने पति को जिला अस्पताल लेकर गईं। डॉक्टरों ने बताया कि प्रदीप की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। रेखा का कहना है कि प्रदीप को उनके मोबाइल खरीदने से गुस्सा आया, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा प्रदीप को बचा लिया गया, और फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना से परिवार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें