फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: शिकार निगलकर सड़क पार करते समय डीएफओ के वाहन के सामने आया अजगर, गाड़ी रोककर दिया रास्ता

Tue, 19 Nov 2024 07:43 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: डीएफओ हेमंत यादव ने बताया रविवार की रात शिकार निगलकर दस फीट लंबा अजगर सांप मुहली और झापन के बीच मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। अजगर उनके वाहन के सामने आ गया। उन्होंने सभी वाहनों को रुकवाकर अजगर को जंगल की ओर जाने दिया।
विज्ञापन
सड़क पार करता अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकार निगलने के बाद एक दस फीट लंबा अजगर सांप मुहली और झापन के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर डीएफओ के वाहन के सामने आ गया। यह देखते ही डीएफओ हेमंत यादव रुक गए और दूसरे वाहनों को भी रुकवाया दिया। जब अजगर सुरक्षित सड़क पार कर गया, उसके बाद उन्होंने अपना वाहन आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


बता दें कि हेमंत यादव वर्तमान में सागर में पदस्थ हैं। रविवार रात तेंदूखेड़ा आते समय उनके वाहन के सामने अचानक अजगर आ गया। उन्होंने अपना वाहन रोका। साथ ही जंगल की धरोहर को भी नया जीवन दिया। यदि वह तेज रफ्तार वाहन को नहीं रोकते तो शायद अजगर को नुकसान हो सकता था।

उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी और उस समय तक अपने वाहन के साथ मौके पर खड़े रहे, जब तक अजगर सड़क पार नहीं कर गया। उसके अलावा अन्य वाहनों को भी रुकवाया। पूर्व में इसी मार्ग पर कई बार बाघ को गुजरते राहगीरों ने देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसी तरह अजगर भी रविवार की रात राहगीरों को देखने मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें