फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह में बदला मौसम का मिजाज: पटेरा के भटिया में हुई ओलावृष्टि, अभाना में बारिश से बस स्टैंड पर भरा पानी

Sun, 05 Apr 2026 06:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। पटेरा के भटिया गांव में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की परत बिछ गई। अभाना में जलभराव हुआ। तेज आंधी से पेड़ गिरे, तापमान घटा, लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन
दमोह में बीती रात बारिश से भीगी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पटेरा ब्लॉक के भटिया गांव में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने से पूरे गांव में सड़कों और गलियों में ओलोंं की सफेद परत सी बिछ गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


ओलावृष्टि के दौरान कई लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर गिरे ओलों को देखने लगे। वहीं अभाना क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई, जिससे बस स्टैंड इलाके में करीब एक फीट तक पानी भर गया और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें- आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय दमोह में तेज आंधी चली, हालांकि यहां बारिश नहीं हुई। आंधी के चलते हटा और बटियागढ़ क्षेत्र में कई पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। आंधी के बीच हुई बारिश से किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि जिले में अधिकांश फसलें कट चुकी हैं, जबकि कुछ ही फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं। फिर भी लोगों द्वारा शेष कटाई के लिए रह गई फसलों की सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें