फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: महिला ने रोका जनपद सीईओ को, दी धमकी- वाहन निकाला तो पत्थर फेंककर कांच फोड़ दूंगी

सार

सीईओ ने बताया कि महिला हाथ में पत्थर लेकर बोली कि यदि वाहन निकाला तो गाड़ी का कांच फोड़ देंगी। मैंने समझाया पर मानी नहीं। कुछ राहगिर आए और उन्होंने महिला को समझाया तो उसने वाहन निकलने दिया। पुलिया से वाहन पलटते हुए बचा। 
विज्ञापन
जनपद सीईओ और सड़क पर गड्ढा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा अनुविभाग के जनपद सीईओ मनीष बागरी गुरुवार शाम को कई उलझनों में फंसे नजर आए। पहले एक महिला ने वार्ड की समस्याओं को लेकर उनका काफिला रोक लिया और हाथ में पत्थर लेकर चेतावनी दी कि यदि वाहन निकाला तो कांच फोड़ देगी। स्थानीय लोगों के समझाने पर महिला ने उन्हें जाने दिया। जैसे ही सीईओ आगे बढ़े, उनका वाहन एक क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पलटने से बाल-बाल बचा; चालक ने स्थिति संभाल ली और सीईओ सुरक्षित अपने आवास पहुंच सके।

विज्ञापन


जनपद सीईओ मनीष बागरी पथरिया से तेंदूखेड़ा स्थित अपने आवास लौट रहे थे। मुख्य मार्ग पर भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपने सरकारी वाहन को सिविल कोर्ट पंचवटी मार्ग से ले जाने का निर्णय लिया। जैसे ही वह पावरहाउस के पास पहुंचे, वहां सड़क पर एक गड्ढा था जिसे स्थानीय महिलाओं ने पत्थर लगाकर बंद कर रखा था। उनके वाहन के गड्ढे के पास पहुंचते ही एक महिला ने हाथ में पत्थर लेकर चेतावनी दी कि यदि वाहन निकाला तो कांच तोड़ देगी। 

सीईओ और महिला के बीच करीब पंद्रह मिनट तक बहस चलती रही। बाद में स्थानीय लोगों ने आकर हस्तक्षेप किया और महिला को समझाने के बाद सीईओ को जाने दिया। आगे बढ़ने पर जब वह शिक्षक कॉलोनी पहुंचे तो एक क्षतिग्रस्त पुलिया से वाहन निकालते समय वाहन फंस गया और पलटने से बचा। बाद में कुछ लोगों की मदद से सीईओ अपने आवास पहुंच सके। सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि रात में घर लौटते समय पंचवटी के पास एक महिला ने उनके वाहन को रोका और चेतावनी दी कि वह वाहन का कांच फोड़ देगी। पंद्रह मिनट के विवाद के बाद राहगीरों की मदद से महिला को समझाया गया। बाद में पुलिया से वाहन निकालते समय वाहन एक तरफ झुक गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद नगर में अतिक्रमण और सड़कों की हालत को लेकर चर्चा तेज हो गई। राहगीरों का कहना है कि यह समस्या प्रतिदिन होती है; मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण और खुदाई के कारण स्थानीय लोग रोज इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तेंदूखेड़ा नगर परिषद सीएमओ प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि सीसी रोड पर गड्ढा किसने खोदा, इसकी जानकारी नहीं है। वह पुलिया और सड़क के गड्ढे की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाई करेंगे।

जनपद सीईओ और सड़क पर खुदा गड्ढा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें