फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 17 Jan 2025 07:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पन्ना जिले के हरदुआ खमरिया गांव में कोदों की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत खराब हो गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते सभी को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में ऋषभ जैन, उनकी पत्नी नंदू जैन और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोदों को रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की सेहत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना पन्ना जिले के हरदुआ खमरिया गांव में शुक्रवार दोपहर की है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों को कोदों की रोटी खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गया। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर शाम 6 बजे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीड़ितों में ऋषभ जैन, उनकी पत्नी नंदू जैन और उनके दो बच्चे सनी और अनि प्रभावित हुए हैं। परिवार की सदस्य रिंकी जैन ने बताया कि ऋषभ जैन के यहां आटा चक्की है। उन्होंने कोदों अनाज को अपनी चक्की में पीसकर शुक्रवार को रोटी बनाई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने खाया था। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अनाज में किस तरह का हानिकारक पदार्थ मिला था। सभी चारों मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है कोदों अनाज के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। दो दिन पहले भी बालाकोट गांव में कोदों की रोटी और चना की भाजी खाने से चार लोगों की सेहत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। बाद में अधिकारी गांव में उस अनाज की जांच करने गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें