फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पहली बार दमोह में कलेक्टर बनकर आ रहे सुधीर कुमार कोचर, 43वें जिलाधीश के रूप में कल करेंगे पदभार ग्रहण

Sun, 10 Mar 2024 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले राज्य सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर के स्थानांतरण किए हैं जिसमें दमोह जिला भी शामिल है। मयंक अग्रवाल की जगह पर सुधीर कुमार कोचर दमोह के नए कलेक्टर होंगे।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल की जगह अब सुधीर कोचर दमोह कलेक्टर होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल का शनिवार देर रात स्थानांतरण हो गया। उनकी जगह पर सुधीर कुमार कोचर दमोह के नए कलेक्टर होंगे जो पहली बार कलेक्टर बनकर दमोह आ रहे हैं। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कोचर मूल रूप से खरगोन के रहने वाले हैं और अभी मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे और सोमवार दमोह पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन


ऐसा पहला मौका है जब वे कलेक्टर के रूप में प्रभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले वे किसी भी जिले में कलेक्टर नहीं रहे। कोचर दमोह में 43वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ होंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले राज्य सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर के स्थानांतरण किए हैं जिसमें दमोह जिला भी शामिल है।

वर्तमान कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा वह करीब 11 महीने ही दमोह में कलेक्टर रह पाए उनके कार्यकाल में दमोह विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। मयंक अग्रवाल 2013 बेच के आईएएस हैं और उनका स्थानांतरण भोपाल में सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं सह आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश भोपाल के लिए हुआ है। अब नवागत कलेक्टर सुधीर कोचर के कार्यकाल में दमोह लोकसभा का चुनाव होगा।
विज्ञापन


कल करेंगे पदभार ग्रहण 
दमोह के नवागत कलेक्टर  सुधीर कोचर कल  सोमवार को सुबह 11 बजे दमोह पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्य कार्य लोकसभा चुनाव का है क्योंकि दो-चार दिन में ही आचार संहिता लग जाएगी जिससे चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा जिले की जो भी समस्याएं होंगी उनका भी समय-समय पर निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें