फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हथौड़े से हत्या कर मांस खाने वाला आरोपी मानसिक अस्पताल से लौटा, भर्ती के लिए अब कोर्ट की अनुमति जरूरी

Mon, 23 Mar 2026 10:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में नाबालिग की हत्या के आरोपी गुड्डा पटेल को मानसिक इलाज हेतु ग्वालियर भेजा गया, लेकिन न्यायालय अनुमति न होने से भर्ती नहीं हुआ। उसे वापस लाया गया है। अब कोर्ट से अनुमति लेकर दोबारा भेजने की प्रक्रिया होगी, फिलहाल आरोपी जिला जेल में सुरक्षित रखा गया है। 

विज्ञापन
दमोह में हथौड़े से मारकर मांस खाने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के समन्ना गांव में हथौड़े से नाबालिग की हत्या करने के आरोपी गुड्डा पटेल को इलाज के लिए ग्वालियर के मानसिक अस्पताल भेजा गया था, लेकिन न्यायालय की अनुमति नहीं होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया जा सका। इसके बाद आरोपी को वापस दमोह लाया गया है। अब जेल प्रशासन न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद ही उसे दोबारा इलाज के लिए भेजने की प्रक्रिया करेगा।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक एमएल पटेल ने सोमवार को बताया कि आरोपी गुड्डा पटेल को बीते मंगलवार को ग्वालियर स्थित मानसिक चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया था। वहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के दौरान उसकी मानसिक स्थिति का परीक्षण किया। जांच के दौरान आरोपी मानसिक रोगी की तरह व्यवहार करता हुआ नजर आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने भर्ती के लिए न्यायालय की अनुमति अनिवार्य बताई। आवश्यक न्यायालय की अनुमति दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने आरोपी को भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे वापस दमोह लाया गया।

ये भी पढ़ें- नाबालिग की हत्या कर मांस खाने वाले आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि अब न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अनुमति मिलने के बाद आरोपी को दोबारा ग्वालियर के मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा या आवश्यकता पड़ने पर उसे ग्वालियर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल आरोपी को जिला जेल में ही सुरक्षा में रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें