फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खुद को वनकर्मी बताकर 14 बकरियां चुरा ले गए अज्ञात चोर, चरवाहे पर भी किया हमला, साथी ने बचाई जान

Fri, 15 Nov 2024 08:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के धनेटा जंगल में अज्ञात चोरों ने चरवाहे पर हमला कर उसकी 14 बकरियां चुरा लीं। खुद को वनकर्मी बताने वाले चोरों ने झम्मू और उसके साथी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
घायल चरवाहा और उसका साथी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के धनेटा के जंगल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात चोरों ने खुद को वनकर्मी बताकर एक चरवाहे और उसके साथी पर हमला कर उनकी 14 बकरियां चुरा लीं। घायल चरवाहे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

70 वर्षीय झम्मू पिता फुल्ली अठ्या अपनी 14 बकरियों को चराने धनेटा के जंगल में गया था। अचानक चार लोग अलग-अलग दिशाओं से झम्मू के पास पहुंचे और खुद को वनकर्मी बताते हुए जंगल की कटाई का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान उन्होंने झम्मू को पीछे से पकड़ लिया और तौलिया से उसका मुंह और आंखें बांधकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुछ दूरी पर भैंस चरा रहे मोहन आदिवासी ने यह देखा तो उसे लगा कि झम्मू की तबीयत बिगड़ गई है और परिवार के लोग उसे उठा रहे हैं। जब मोहन मौके पर पहुंचा, तो चोरों ने उसे भी पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद चोर पैदल ही बकरियां लेकर फरार हो गए।

घायल झम्मू किसी तरह घर पहुंचा और अपने बेटे को घटना बताई। इसके बाद वे तेंदूखेड़ा पहुंचे, जहां पुलिस ने आवेदन दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। यह घटना उसी स्थान पर हुई है, जहां दो महीने पहले हरदुआ गांव निवासी राजाराम यादव पर भी चोरों ने हमला किया था। उस दौरान, राजाराम के भैंसे ने चोरों पर हमला कर अपने मालिक की जान बचाई थी, जिससे चोरों को भागना पड़ा था। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें