फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अवैध शराब की खोज के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ कमरे से पकड़ा गया फरार आरोपी, किया पुलिस के हवाले

Fri, 15 Nov 2024 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के जामुन गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन ने जबलपुर के फरार आरोपी अजय गौड़ को एक नाबालिग छात्रा संग खेत के कमरे में पकड़ा। आरोपी पर बेलखेड़ा थाने में मामले दर्ज हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
थाने में खड़े संगठन के सदस्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के ग्राम जामुन में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने गुरुवार रात जबलपुर के फरार आरोपी अजय गौड़ को एक नाबालिग छात्रा के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ जबलपुर के बेलखेड़ा थाने में कई मामले दर्ज हैं, और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।

विज्ञापन


संगठन के सदस्य जगदीश ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जामुन गांव के पास एक खेत में अवैध शराब रखी गई है। जब वह और उनके साथी मौके पर पहुंचे, तो कोई संदिग्ध नहीं मिला। तलाश के दौरान तुअर के खेत में बने एक कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। कमरे को बाहर से बंद पाया गया। उन्होंने तत्काल तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और कमरे में स्कूली यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग छात्रा को आरोपी के साथ पाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय गौड़ निवासी जबलपुर बताया। तारादेही पुलिस ने जब बेलखेड़ा थाने में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फरार था।

नाबालिग छात्रा से पूछताछ में केवल यह सामने आया कि वह घूमने आए थे। उसकी सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी नहीं ली गई। आरोपी को तारादेही थाने लाकर बेलखेड़ा पुलिस को सूचित किया गया। बाद में आरोपी को बेलखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने न केवल आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की बल्कि संगठन की सतर्कता और पुलिस के त्वरित कार्रवाई की भी सराहना हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें