फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के घर पुलिस का छापा, अवैध पटाखा और बारूद बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पटेरा थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया, मुकेश गुजरे के घर अवैध रूप से पटाखे रखे थे। इसमें सुतली बम 16 पेटी, दो बोरी में पटाखे निर्मित करने का सामान और 100 ग्राम बारूद को जब्त कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त किए गए पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में आतिशबाजी के लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी लोग अपने घरों एवं दुकानों में अवैध रूप से पटाखे विक्रय का काम कर रहे हैं। इस पर लगातार पुलिस के द्वारा कार्रवाई की आ रही है। अब इसी क्रम में गुरुवार की बात एसपी के निर्देशन में स्पेशल टीम के द्वारा पटेरा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के घर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद को बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और उनकी पत्नी दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गुजरे की पत्नी मंजू गुजरे के नाम से आतिशबाजी का लाइसेंस बना हुआ था। लेकिन पिछले एक साल से जिले के सभी आतिशबाजी लाइसेंस निलंबित चल रहे हैं। इसके बावजूद भी गुजरे के द्वारा अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से पटाखा और बारूद का संग्रह किया गया था। इस बात की जानकारी एसपी सोमवंशी को लगी तो उनके द्वारा स्पेशल टीम गठित कर पटेरा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के घर दबिश दी गई तो मौके से 16 पेटी सुतली बम इसके अलावा कई तरह के पटाखे और करीब 100 ग्राम बारूद को बरामद किया गया है।

इस मामले में पुलिस के द्वारा मुकेश गुजरे और उनकी पत्नी मंजू गुजरे दोनों पर मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि साल 2023 में 30 अक्तूबर के दिन शहर के बड़े पुल पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें फैक्ट्री मालिक सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कलेक्टर के द्वारा जिले के सभी आतिशबाजी लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे और यह लाइसेंस अभी भी निलंबित चल रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार पुलिस के द्वारा अवैध पटाखा विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है और अब शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर भी बड़ी संख्या में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है। धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम 9 (ख) के तहत मुकेश गुजरे और मंजू गुजरे पर मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें