फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: वृद्ध ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लाया गया जिला अस्पताल; आरोपी फरार

Sat, 01 Feb 2025 08:32 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: 14 वर्षीय किशोरी से 60 साल के वृद्ध द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद महिला अधिकारी ने जांच की और एफआइआर दर्ज की गई। पीड़िता को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एमसीएच बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा अनुविभाग के रनेह थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से एक 60 साल के वृद्ध द्वारा दुष्कर्म करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद महिला अधिकारी ने इसकी जांच की और उसके बाद एफआइआर दर्ज की गई। पीड़िता को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता के मुताबिक एक खेत के बाजू में आरोपी गणेश पटेल (60) झोपड़ी बनकर खेतों की रखवाली करता है। उसकी बेटी जो कक्षा नौवीं में पढ़ती है आरोपी ने खाना बनाने बुलाया, इस बीच उसने दुष्कर्म किया। मेरी बेटी ने दादी को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। संदेह होने पर पुलिस के पास लेकर गए तो पूछताछ के बाद मेडिकल कराया। जिसमें पीड़िता गर्भवती होना बताई गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने खाना बनाने के बहाने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पटेरा थाना प्रभारी ने दर्ज की है। रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें