फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गंगा-जमना स्कूल हिजाब मामले के फरार नौ आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, सभी को भेजा जेल

Wed, 25 Oct 2023 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल के हिजाब मामले के सभी फरार आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। नौ आरोपी लंबे समय से फरार थे, बुधवार को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 
विज्ञापन
गंगा जमना स्कूल के हिजाब मामले में नौ आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के चर्चित गंगा जमना स्कूल के हिजाब और धर्मांतरण के आरोपों से जुड़े विवाद में फरार चल रहे नौ आरोपियों ने बुधवार को दमोह न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखते हुए आरोपियों के रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद न्यायाधीश ने शाम 5 बजे तक पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करने का समय दिया। पूछताछ के बाद फिर से आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के फुटेरा मोहल्ला में संचालित गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने और कलमा पढ़ने जैसे आरोप लगे थे। साथ में धर्मांतरण के आरोप भी लगे थे। इस मामले में प्रदेश सरकार ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था और जब बवाल हुआ तो पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें से एक आरोपी स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य शिवदयाल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बाद में न्यायालय ने जमानत दे दी। मामले में नौ आरोपी फरार चल रहे थे। इन फरार आरोपियों ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इन पर इनाम भी घोषित किया था और उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी जारी किए थे, लेकिन आरोपी  गिरफ्तार नहीं हो रहे थे। अब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। 

आरोपी पक्ष के अधिवक्ता भरत सेन ने बताया कि उनके पक्षकारों ने न्यायालय में सरेंडर किया है। शाम 5 बजे तक के लिए न्यायालय ने पुलिस को पूछताछ के लिए पीआर पर दिया था। 5 बजे के बाद सभी को फिर से न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें