फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: हाथ में टॉर्च और जूता लिए नदी में उतराता मिला युवक का शव, चार दिन में दूसरी मौत से बढ़ी दहशत

Fri, 12 Dec 2025 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह के बटियागढ़ क्षेत्र में जुड़ी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसके हाथ में टार्च और जूता था। चार दिन में दूसरा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने जुड़ी नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ देखा। मृतक के एक हाथ में टार्च और दूसरे हाथ में जूता था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। घटना दमोह–छतरपुर हाइवे पर स्थित नदी के पास की है, जहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने तुरंत बटियागढ़ पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
टार्च और जूता मिलने से किसान होने की आशंका
मृतक के हाथ में टार्च और जूता मिलने के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि वह किसान हो सकता है और किसी वजह से रात में खेतों की ओर गया हो। फिलहाल मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Aalirajpur News: प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो आया सामने, एसपी ने किया निलंबित
 
सूचना देने की अपील, पहचान की कोशिश जारी
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत बटियागढ़ थाने से संपर्क करे। शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और थानों में भी जानकारी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

 
चार दिन में दूसरा अज्ञात शव मिलने से बढ़ी सनसनी
बटियागढ़ थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर यह दूसरा अज्ञात शव मिला है। इससे पहले बेलखेड़ी गांव में कंबल में लिपटा एक अज्ञात शव मिला था, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए जाने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। अब नदी में शव मिलने से इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें