फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: लव जिहाद मामले में नया मोड़, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपनी मर्जी से गई और शादी की

Tue, 12 Aug 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह के कथित लव जिहाद मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। अब युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी मर्जी से सरवर के साथ गई और शादी कर ली। साथ ही वह सात साल से सरवर के मुस्लिम होने की बात जानती है।
विज्ञापन
आराधना ने जारी किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद के मामले ने मंगलवार को अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। मुस्लिम युवक के साथ गई युवती आराधना गौतम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से सरवर खान के साथ गई और उससे शादी भी कर ली है। वीडियो में युवती ने यह भी कहा कि वह पिछले सात साल से सरवर को जानती है और उसे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है।

विज्ञापन

 
हिंदू संगठनों ने उठाई थी आवाज, दर्ज हुआ था मामला
इससे एक दिन पहले सोमवार को हिंदू संगठनों ने युवती के परिजनों के साथ हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गैसाबाद निवासी सरवर खान ने खुद को सौरभ बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
विज्ञापन

 
दोनों बालिग, युवक करता है नौकरी
आराधना बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और 20 साल की है, जबकि सरवर खान 22 वर्ष का है और हार्डवेयर की दुकान में नौकरी करता है। युवती का कहना है कि नौ अगस्त को वह अपनी इच्छा से सरवर के साथ गई थी और शादी भी कर ली।
 
सरवर के परिवार को बताया निर्दोष
वीडियो में आराधना ने साफ कहा कि इस मामले में सरवर के परिवार का कोई हाथ नहीं है। साथ ही उसने चेतावनी दी कि अगर उसके या सरवर के परिवार के साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए उसके परिजन और रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे।
 
सोने-चांदी के जेवर लेकर गई
शिकायत में परिजनों ने बताया था कि आराधना नौ अगस्त को मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। उनका आरोप था कि सरवर खान ने खुद को सौरभ बताकर दोस्ती की और युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों के अनुसार, वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gwalior: गूंज उठा चंबल... जब चलीं तड़ातड़ गोलियां, कोई लाया राइफल तो किसी ने चलाई पिस्तौल; जांच में जुटी पुलिस
 
हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वीडियो उन्होंने भी देखा है। उनकी टीम युवती की तलाश में लगी है। दस्तयाब होने के बाद युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें