फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: भील समाज नागबासुकी की पूजा के पहले नहीं करता अनाज का उपयोग, राजस्थान की परंपरा का करते हैं निर्वहन

Fri, 08 Sep 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

आमतौर पर फसल पकने के बाद उसे काटकर उपयोग किया जाता है। लेकिन दमोह जिले के हटा ब्लाक के जंगलों में रहने वाले भील समाज के लोग राजस्थान की परंपरा के तहत पूजा किए बिना फसल का एक दाना भी उपयोग में नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
भील समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड में राजस्थान की परंपरा का निर्वहन पिछले 40 साल से हो रहा है। इसका निर्वहन हटा और बटियागढ़ क्षेत्र में रहने वाले भील परिवार करते हैं। यह परंपरा उनके धर्म से जुड़ी है, जिसके अनुसार भूमि स्वामी तब तक फसल का दाना भी नहीं खा सकता है, जब तक वह प्रकृति पूजन, इंद्रदेव और नागबासुकी की पूजा कर उनका अंशभाग उनको अर्पित नहीं कर देते।

विज्ञापन


बता दें कि यह पूजा या रीति का पालन राजस्थान से 40 साल पहले आकर हटा, बटियागढ़ के जंगलों में बसे आधा दर्जन गांव के भील समाज के लोग करते आ रहे हैं। हटा तहसील अंतर्गत दमोतीपुरा पंचायत के सूरजपुरा, मनकपुरा, कुअरपुरा, बनौली, नेपार, भारतीपुरा, रावतपुरा और सादपुर के जंगल सहित अन्य क्षेत्र में यह भील समाज बसी हुई है। जो स्थानीयता के प्रमाण पत्र सहित मध्यप्रदेश शासन से कृषि भूमि भी ले चुकी है।

दरअसल, खरीफ की फसल में ये लोग सबसे ज्यादा मक्का की फसल बोते हैं। क्योंकि मक्का का सेवन इनके द्वारा साल भर किया जाता है। मक्का की फसल तैयार होकर खाने योग्य होने पर हटा के जंगलों में टोले में बसे 300 से अधिक परिवार सामूहिक रूप से जुड़ते हैं और एक स्थान पर प्रकृति पूजन, इंद्रदेव भाग, नागबासूकी भाग देते हैं। इसके बाद सभी लोग मक्का का सेवन करते हैं।
विज्ञापन


भील समाज के कुशाल, आशाराम और जीवन भील ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों से बनी हुई है। इस परंपरा के अनुसार, भूमि स्वामी पूजा के पहले अपने खेत या अन्य खेत में उपजी फसल नहीं खा सकता है। वह फसल उपयोग तभी करते हैं जब प्रकृति, इंद्रदेव और नागबासुकी का अंश भाग उनको समर्पित कर देते हैं। हालांकि, मासूम बच्चों और अन्य समाज से आने वाले अतिथियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होता। यदि पूजा के पहले किसी कारणवश मक्का या अन्य कुछ भी फसल नुकसान वश हाथ में आ गई तो उसका उपयोग नहीं करते, बल्कि मवेशियों को खिला देते हैं।

पूजा में पांच की प्राथमिकता
जंगलों के बीच इन लोगों के द्वारा मूर्ति स्वरूप प्रकृति, इंद्रदेव व नागदेव बासुकी के चबूतरे पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सामूहिक पूजा के दौरान प्रकृति, इंद्रदेव और नागबासुकी को पांच की मात्रा में मक्का अर्पित की जाती है। भील आदिवासियों में मान्यता है कि इस पूजन से उनके यहां भरपूर फसल मिलती है और इंद्रदेव उनकी फसल के अनुरूप खुश होकर वर्षा करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें