फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मुनियों ने बदली विहार की दिशा, 25 फरवरी के बाद कुंडलपुर की ओर होगा आचार्यश्री के शिष्यों का विहार

Thu, 22 Feb 2024 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

25 फरवरी के बाद मुनि संघों का विहार दमोह जिले के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र की ओर होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते कमेटी के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधिस्थ होने के बाद संघ व्यवस्था और आचार्य पद ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो रही है। 25 फरवरी के बाद मुनि संघों का विहार दमोह जिले के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र की ओर होने की संभावना है। डोंगरगढ़ जैन तीर्थ क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन   और उपाध्यक्ष सुधीर जैन के विडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि नवआचार्य समय सागर महाराज ने संघ के सभी निर्यापक, मुनि संघों को कुंडलपुर विहार के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि कुंडलपुर में संघ की ग्रीष्मकालीन वाचना हो सकती है। कुंडलपुर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने बताया कि व्यवस्था शुरू हो गई है। अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। 

24 फरवरी को कमेटी आचार्य समय सागर को श्रीफल देने डोंगरगढ़ जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ जैन तीर्थ क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन और उपाध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि 25 फरवरी के बाद मुनि संघों का कुंडलपुर की ओर विहार हो सकता है, जहां आचार्य पद प्रतिस्थात्मा कार्यक्रम होना है। सभी आर्यिकाएं और मुनि संघ का कुंडलपुर की ओर विहार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें