फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आपके पास तो नहीं आई पीएम किसान एप्लीकेशन की लिंक? हो जाओ सावधान! डाउनलोड करते ही मोबाइल हो रहे हैक

Sun, 22 Sep 2024 02:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पीएम किसान एप के नाम पर मोबाइल हैक करने का मामला सामने आया है। मोबाइल हैक करने के बाद कई मैसेज भेजे गए और विदेश में कॉलिंग की गई। पुलिस को शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
जबेरा पुलिस थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में मोबाइल हैकर्स नए-नए तरीके से मोबाइल को हैक कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैंं। साइबर हैकर्स ने मोबाइल फोन नंबर हैक करने का नया तरीका निकाला है। मोबाइल फोन पर पीएम किसान एप्लीकेशन आती है और लिंक डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो रहे हैं।
विज्ञापन


हैकर द्वारा वही एप्लीकेशन दूसरे ग्रुप पर भेजकर मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत जबेरा थाने में करते हुए चंद्रभान पिता राजाराम पटेल ने बताया कि जबेरा में श्रीराम कृषि सेवा केंद्र के नाम से खाद बीज की दुकान है। जिससे मैं कई एग्रीकल्चर ग्रुप से जुड़ा हूं। शनिवार शाम को इन ग्रुपों में पीएम किसान एप के नाम पर एप्लीकेशन आई थी। इसे डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो रहा है। हैकर द्वारा वही एप्लीकेशन मेरे नंबर का उपयोग करके कई ग्रुप में भेजी गई। मेरे लिए जिस नंबर से एप्लीकेशन आई थी। उससे संपर्क करने पर पता चला कि उनके नंबर भी इसी तरह के हैक करके सभी ग्रुप में मैसेज भेजे गए हैं। साथ ही विदेश में कॉलिंग भी की गई है। इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई है।

जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने साइबर सेल की मदद लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें इस प्रकार से ठगी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। उसके पूर्व लाड़ली बहना योजना के नाम पर हटा में कुछ लोगों को ठगने के प्रयास किया गया था। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस में की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें