फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मगराटोला में पुलिया का अभाव, घुटनों तक भरे पानी से आवागमन करने मजबूर ग्रामीण और बच्चे

Tue, 13 Aug 2024 09:04 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह जिले की जबेरा तहसील के गांव तावरी के मगराटोला मोहल्ला में एक नाले पर पुलिया का अभाव है। इस कारण से बारिश के दिनों में बड़ों के साथ बच्चों को भी घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
पानी से होकर निकलते छात्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की जबेरा तहसील के गांव तावरी के मगराटोला मोहल्ला में एक नाले पर पुलिया का अभाव है। इस कारण से बारिश के दिनों में बड़ों के साथ बच्चों को भी घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इनकी समस्या काफी पुरानी है जिस पर अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान नहीं दिया। सोमवार को जब नाले में पानी का बहाव काफी तेज था उस दौरान कई बच्चे यहां से स्कूल जाते देखे गए।
विज्ञापन


ग्राम तावरी मुख्य रोड से मगराटोला तक कच्ची रोड बनाई गई है जिस पर एक नाला है। बरसात में पानी अधिक होने के कारण ग्रामीणों ग्राम का संपर्क में रोड से कट जाता है। स्कूल, आंगनबाड़ी मुख्य रोड पर है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी आने में परेशानी होती है। बताया गया है दो दिन पहले एक बच्चा पानी के बहाव में बह गया था, लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। इस नाले पर एक पुलिया की आवश्यकता है।

यहां ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया बनवाना चाहती है, लेकिन रोड के दोनों साइड जिन किसानों खेत हैं, वह पुलिया निर्माण को लेकर विरोध कर रहे हैं। जिससे पुलिया निर्माण कार्य अटका हुआ है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जबेरा तहसीलदार, जनपद सीईओ को भी समस्या निराकरण का आवेदन दिया है। स्कूली छात्रों की समस्या को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष रश्मि ठाकुर ने अधिकारियों से समस्या का निराकरण करने को कहा है। उन्होंने कहा यदि कोई घटना हो जाती है तो इसका जवाबदार कौन होगा। यह शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है जब रोड बन गई है तो पुलिया बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें