फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, अंदर सो रहे पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

Fri, 23 Aug 2024 09:21 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के बांदकपुर के बड़े तालाब के पास एक पुराना कच्चा मकान बारिश के कारण रात को गिर गया। हादसे में पिता बौर बेटा घायल हो गए। हादसे में घायल हुए पिता की हातल गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मकान का गिरा छप्पर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर वार्ड क्रमांक 10 में गुरुवार रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे पिता और पुत्र मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांदकपुर के बड़े तालाब के पास रहने वाले 50 वर्षीय मुन्ना ठाकुर का पुराना कच्चा मकान था, जो बारिश के कारण काफी कमजोर हो गया था। गुरुवार रात को अचानक मकान का छप्पर और दीवार गिर गई, जिससे अंदर सो रहे मुन्ना ठाकुर और उनके 25 वर्षीय पुत्र हैरान ठाकुर मलबे में दबकर घायल हो गए।

हादसे के बाद घर के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद घायल पिता-पुत्र को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुन्ना ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बारिश के मौसम में कच्चे मकान लगातार धराशाई हो रहे हैं। ऐसे हादसे से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जर्जर मकानों की पहचान की जा रही है। इन मकानों में लोग निवास कर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें