फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अनाज बेचकर आ रहे किसान के साथ हुई लूट में ड्राइवर ही निकला मुख्य आरोपी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 11:36 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: मगरोन थाना क्षेत्र में किसान के साथ हुई एक लाख रुपए की लूट में मुख्य आरोपी किसान का ड्राइवर ही निकला जो किसान के साथ दमोह से अनाज बेचकर और नगद रुपए लेकर साथ आ रहा था। अपने साथी के साथ उसने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले मगरोन थाना क्षेत्र में किसान के साथ हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लूट में मुख्य आरोपी किसान का ड्राइवर ही निकला जो किसान के साथ दमोह से अनाज बेचकर और नगद रुपए लेकर साथ आ रहा था। अपने साथी के साथ उसने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया 11 नवंबर को थाना मगरोन में फरियादी प्रकाश चंद जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिकअप वाहन 72 बोरी मक्का बेचने ड्राइवर दुर्गेश लोधी के साथ दमोह गया था। जहां कपिल ट्रेडर्स की आढत में 76,895 रुपये मक्का बेची। साथ ही तथा 8 नवंबर को बेचे हुए गेहूं की रकम 40,833 रुपये कुल रकम 1,17,728 रुपये लेकर वहां से निकले। रास्ते में घरेलू सामग्री खरीदने के बाद 1,01,000 रुपये लेकर वापिस आ रहा था।

मगरोन बस स्टैंड पर  अपने चचेरे भाई प्रमोद को बुलाकर घरेलू सामग्री दी। तभी ड्राइवर दुर्गेश के पास एक अज्ञात लड़का आया उसके पास से पैसों का थैला जबरन छीन लिया और भाग गया। विरोध करने पर मारने दौड़ ड्राइवर दुर्गेश की भी धक्का दिया। घटना की सूचना पर मगरोन पुलिस ने धारा 309 (4) बीएनएस का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जब ड्राइवर दुर्गेश को खोजा और पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार्य किया। मंगलवार को आरोपी ड्राइवर दुर्गेश लोधी और राजेंद्र लोधी को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त दोनों आरोपियों के स्मार्टफोन जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें