फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: असलाना से दमोह के बीच तीसरी रेल लाइन पर दौड़ाई गई मालगाड़ी, मुसाफिरों के लिए भी जल्द चलेंगी ट्रेन

Mon, 18 Nov 2024 10:32 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन पर आवागमन शुरू होने वाला है। हाल ही में तीन मालगाड़ियां परीक्षण के रूप में दौड़ाई गईं। हालांकि, कुछ पुलों का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होगा, जिससे पूरी लाइन चालू होगी। 

विज्ञापन
दमोह स्टेशन तक बिछाई गई तीसरी लाइन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन पर जल्द आवागमन शुरू होने वाला है। 14 किमी लंबे इस ट्रैक पर जबलपुर रेलवे जोन ने यातायात की अनुमति दी है। इससे पहले 15 अक्टूबर को रेल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान खामियां चिन्हित की थीं, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है।

बता दें कि खैजरा अंडर ब्रिज और कोपरा एनीकट पर सुधार कार्य पूरे कराए गए हैं। कोपरा एनीकट पर ओवर ब्रिज की ऊंचाई 10 फीट बढ़ाई गई ताकि बाढ़ के दौरान आवागमन बाधित न हो। यहां तीन मालगाड़ियां भी परीक्षण के लिए चलाई गईं। हालांकि पथरिया-असलाना (सुनार नदी) और घटेरा-बांदकपुर (व्यारमा नदी) के पुल निर्माण कार्य लंबित होने से तीसरी लाइन पूरी तरह चालू नहीं हो पाई है। यह काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

ट्रैक निरीक्षण और राहत की उम्मीद

विज्ञापन

दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन के अनुसार, 120 किमी/घंटा की गति से विशेष ट्रेन चलाकर ट्रैक का निरीक्षण किया गया। अनुमति मिलने के बाद ट्रैक पर गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, और ट्रेनों की आवाजाही में राहत मिलेगी। तीसरी रेल लाइन के विस्तारीकरण के बाद क्षेत्र में यातायात सुगम होने और रेलवे संचालन में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें