फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गैस लीकेज के बाद लाइटर जलाते ही भड़की आग, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे; जिला अस्पताल रेफर

Sat, 22 Aug 2026 01:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के कुमी गांव में गैस सिलेंडर से लीकेज के बाद लाइटर जलाते ही आग लग गई और तेज धमाका हो गया। हादसे में एक ही परिवार के रामलाल अठया, उनकी पत्नी तुलसा अठया और बहू रोशनी अठया झुलस गईं। तीनों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुमी गांव का मामला बताया जा रहा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा थाना क्षेत्र के कुमी गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे गैस सिलेंडर में लीकेज के बाद हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कुमी गांव में रामलाल अठया के घर की रसोई में सुबह गैस सिलेंडर से लीकेज हो रहा था। लीकेज के कारण रसोई और आसपास के हिस्से में गैस फैल गई। इसी दौरान गैस चालू करने के लिए लाइटर जलाया गया। लाइटर जलते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। इसके बाद सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग झुलसे
अचानक हुई आगजनी की घटना में रामलाल अठया, उनकी पत्नी तुलसा अठया और बहू रोशनी पति नरेंद्र अठया झुलस गईं। धमाके की आवाज और परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल आग की स्थिति को संभालने का प्रयास किया और घायलों को घर से बाहर निकाला।

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार जारी
तीनों घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां ड्यूटी डॉक्टर पीयूष निमाड़े की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में झुलसे लोगों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी में इलाज जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर से लीकेज के बाद लाइटर जलाने पर गैस में आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के अन्य संभावित कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना ने एक बार फिर रसोई में गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें