फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अलग रह रही पत्नी पर शराबी पति ने किया चाकू से हमला, गर्दन और सिर पर कई वार किए, हालत गंभीर

Sun, 04 Aug 2024 09:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पीड़िता के देवर ने बताया कि उसका भाई शराब के नशे में आए दिन भाभी से मारपीट करता था। पुलिस में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उसने मारपीट बंद नहीं की, आखिर में परेशान होकर भाभी अलग रहने लगी। अब उसने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के पलंदी चौराहा पर शनिवार रात एक महिला पर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में पति से अलग रह रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला के देवर को सूचना दी, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नीतू बंशकार (26) किशन तलैया की रहने वाली है और पति अरुण बंशकार की शराब की लत से परेशान होकर पालंदी चौराहा पर बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार रात को महिला अपने बच्चों के साथ अपने घर पर थी, इस दौरान उसका पति अरुण शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई, इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला के देवर मंगल वंशकार को सूचना दी। इसके बाद उसने अपनी भाभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

मंगल ने बताया कि उसका भाई शराब के नशे में आए दिन भाभी से मारपीट करता था। पुलिस में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उसने मारपीट बंद नहीं की, आखिर में परेशान होकर भाभी अलग रहने लगी। रात में भाई ने शराब के नशे में चाकू से भाभी पर हमला कर दिया और फिर भाग गया। उनके सिर और गर्दन पर चाकू से सबसे ज्यादा घाव हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने बतया कि जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बारे में जानकारी ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें