फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दशहरा के दिन गायब हुए युवक का नाले में मिला शव, परिजनों ने हत्या के आरोप में हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 16 Oct 2024 06:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

 MP: मृतक के परिजनों का कहना था कि शराब कंपनी में काम करने वाले लोगों ने वीरन की हत्या की है। इसलिए आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसडीएम  ने परिजनों से कहा कि वह अपने बयान दर्ज कराएं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोहटा थाना के अभाना गांव निवासी युवक का शव चार दिन बाद बुधवार को गुहंची नाले में मिला। शव मिलते ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना में सड़क पर जाम लगा दिया है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4.30 परिजन माने और जाम समाप्त हो गया है। शव अभी भी नाले में पड़ा हुआ है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। परिजनों का कहना है कि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन


दशहरा पर्व के दिन अभाना निवासी वीरन पिता खलक लोधी अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने नोहटा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को गुहंची नाले में उसका शव मिला।
आरोप है कि अभाना शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने वीरन की हत्या की है। जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम की खबर मिलने के बाद पहले नोहटा पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन


इसके बाद दमोह से एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, दमोह एसडीएम आरएल बागरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। मृतक के परिजनों का कहना था कि शराब कंपनी में काम करने वाले लोगों ने वीरन की हत्या की है, इसलिए आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसडीएम बागरी ने परिजनों से कहा कि वह अपने बयान दर्ज कराएं और निश्चित रूप से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजन तत्काल कार्यवाई की मांग पर अड़े हुए थे।

स्टेट हाईवे पर लगे जाम से दमोह जबलपुर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। करीब दो घंटे बाद यहां पर जाम खुला और आवागमन शुरू हुआ। तभी भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि पूरे जिले में जगह-जगह शराब बेची जा रही है और शराब कारोबारी के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है। जो भी शराब कारोबार का विरोध करता है उसके साथ या तो मारपीट की जाती है या फिर उसकी हत्या कर दी जाती है, इसलिए पूरे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री भी बंद कराई जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है और शव के पास से सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें