फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 17 साल से सेवाएं दे रहे 100 मस्टर कर्मियों को सीएमओ ने हटाया, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 02 Dec 2024 08:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह नगर पालिका में 2007 से कार्यरत 100 से अधिक मस्टर सफाई कर्मियों को सीएमओ ने सेवा से हटा दिया। कर्मचारियों ने विरोध करते हुए उन्हें पुनः काम पर लौटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो वे आंदोलन करेंगे। नगर पालिका अधीक्षक ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया और अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह नगर पालिका में 2007 से सेवाएं दे रहे 100 से अधिक मस्टर सफाई कर्मियों को सीएमओ प्रदीप शर्मा ने सेवा से हटा दिया है। इस निर्णय के खिलाफ मस्टर कर्मियों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपकर उन्हें वापस काम पर रखने की मांग की। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात कछवाह और राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए इन कर्मचारियों को हटाया है, जो वर्षों से अपनी योग्यता के आधार पर सुपरवाइजर का काम भी देख रहे थे। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें पुनः काम पर बहाल किया जाए और जो कर्मी मूल पद पर भेजे गए हैं, उन्हें फिर से सुपरवाइजर बनाया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग तीन दिनों में पूरी नहीं होती, तो वे आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारियों की सीएमओ शर्मा से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद नगर पालिका अधीक्षक अरविंद राजपूत ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि उनकी मांग वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि 17 साल से सेवा देने के बाद अचानक उन्हें हटा दिया गया है, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण भी कठिन हो गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें