फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

Wed, 13 Nov 2024 07:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में ही अपने हाथ की नस काट ली। लगातार खून बहता देख शिक्षक भी डर गए। जैसे-तैसे दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोजूद घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं मेंं पढ़ने वाले नाबालिग छात्र और छात्रा ने मंगलवार दोपहर अपने हांथ की नस काट ली। इससे खून की धार निकलना शुरू हो गई। जैसे ही शिक्षकों को जानकारी लगी वे तुरंत ही दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उनके बयान लिए हैं, लेकिन घटना के पीछे की असल वजह फिलहार स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांसा गांव में संचालित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11वी के छात्र और कक्षा दसवीं की छात्रा ने दोपहर के समय स्कूल परिसर में ही अपने हांथ की नस काट ली। इससे कुछ ही देर में खून की धार लग गई जिससे दोनों घबरा गए और चिल्लाने पर शिक्षक मौके पर पहुंचे। दोनों के हांथ से खून निकलता देख तत्काल सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी और परिजनों को सूचित किया गया। डायल हंड्रेड की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घटनाक्रम सामने आने पर देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, चौकी प्रभारी सागर नाका नितेश जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। छात्रा से महिला पुलिस अधिकारी और नाबालिग छात्र से पुलिस जानकारी लेने में जुटी हुई है। घायलों ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन जिस प्रकार से दोनों ने एक साथ अपने हांथ की नस काटी है उससे प्रेम प्रसंग की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें