फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खेत में पलटा वाहन, वृद्ध की मौत, चालक घायल अवस्था में फरार

Tue, 20 Aug 2024 11:26 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग साइकिल से जा रहा था, तभी उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो खेत में पलट गई। चालक भाग निकला। 
विज्ञापन
खेत में पलटी बुलेरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा तिराहा के पास सोमवार शाम एक बोलेरो चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे चालक भी घायल हो गया और इसी अवस्था में मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भिजवाया और बोलेरो को खेत से निकालकर थाने में रखवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी 60 वर्षीय बद्री विश्वकर्मा सोमवार शाम साइकिल से पथरिया की तरफ जा रहा था और दमोह की ओर से बोलेरो आ रही थी। इसी दौरान अचानक साइकिल सवार वृद्ध सड़क की तरफ मुड़ गया। अचानक साइकिल सवार के मुख्य सड़क के बीचों बीच आने पर बोलेरो चालक ने ब्रेक लगाए। इससे बोलेरो काफी देर तक घिसटती हुई साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए खेत में जाकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार बद्री विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। खेत में बोलेरो पलटने के बाद चालक भी घायल हो गया और घायल अवस्था में ही वह भाग निकला। घटना होते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। साथ ही खेत में पड़ी बोलेरो के पास जाकर देखा तो उसमें कोई नहीं मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया और बोलेरो जब्त कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Big Accident in MP: सात लोगों की मौत के बाद की तस्वीरें बयां कर रहीं हादसे की भयावहता, ऑटो में फंसी थीं लाशें
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें